चर्चा में क्यों?
- अरुणाचल प्रदेश के छांगलांग जिले में तितलियों को दो नई प्रजातियां खोज निकाली गई हैं। इनकी पहचान बटरफ्लाई शोध संस्थान भीमताल (उत्तराखंड) में की गई।
महत्वपूर्ण बिंदु
- दो नई खोजी गई प्रजातियों को मिलाकर अब देश में तितलियों की प्रजाति बढ़कर 1327 हो गई हैं।
- जो दो नई प्रजातियां खोजी गई हैं उनका नाम स्ट्राइपड हेयरस्ट्रीक (Striped Hairstreak ) व एल्युजिव प्रिंस (Elusive Prince ) है।
- भीमताल बटरफ्लाई शोध संस्थान द्वारा वर्ष 2015 में प्रकाशित कैटलॉग में भारत में पाई जाने वाली तितलियों की प्रजाति की संख्या 1318 थी।
- पिछले पांच वर्षों में सात और नई प्रजाति की खोज हो चुकी है। दो नई तितलियां मिलने से अब यह संख्या 1327 पहुंच गई है।
- भारत में नई तितलियों की पहचान की पुष्टि 28 जून 2020 में संस्थान द्वारा अंतरराष्ट्रीय जर्नल बायोनोट्स में की गई है।
- स्ट्राइपड हेयरस्ट्रीक आमतौर पर दक्षिण चीन व उत्तरी म्यांमार में पाई जाती है।
- यह दुर्लभ है और एक साल में इसकी एक ही पीढ़ी होती है।