चर्चा में क्यों?
- महाराष्ट्र के शोधकर्ताओं ने फैन-थ्रोटेड छिपकली (New species of a Fan-Throated Lizard) की नई प्रजाति की खोज की है।
महत्वपूर्ण बिंदु:
- उत्तरी कर्नाटक के बागलकोट जिले की बंजर भूमि से एक फैन-थ्रोटेड छिपकली, सीताना धरवारेंसिस (Sitana Dharwarensis) की नई प्रजाति की खोज की।
- शोधकर्ता बेंगलुरु स्थित नेशनल सेंटर फॉर बायोलॉजिकल साइंसेज (NCBS) की तीन सदस्यीय टीम का हिस्सा थे।
- यह शोध अनुसंधान बॉन जूलॉजिकल बुलेटिन (Bonn zoological Bulletin) में प्रकाशित किया गया था।
- यह गेको प्रजाति की हेमिडैक्टाइलस विजयराघवानी के बाद उत्तरी कर्नाटक के खुले स्क्रब और रॉक इलाके से खोजी गई दूसरी प्रजाति है।